उन्नाव, फरवरी 26 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ कस्बा के मोहल्ला कसैटा निवासी मोहम्मद वैश पुत्र अब्दुल कय्यूम ने गुरुवार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजी रोटी कमाने के लिए लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर स्थित एक ढाबे के पास दुकान चलाता है। बुधवार मध्य रात्रि के बाद कार सवार चार लोग पहुंचे और बाहर रखी सीमेंट की कुर्सियां तथा सीमेंट के बने उपकरण तोड़ने लगे। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर विरोध किया तो धमकी देने लगे कि दुकान हटा लो, चलने नही देंगे। इस सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...