दबंगों ने दरवाजे पर की फायरिंग
बरेली, मई 25 -- दरवाजे पर हंगामा करने के विरोध पर दबंगों ने गालीगलौज करके हवाई फायरिंग की। इस मामले में सीबीगंज थाने में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सरायतल्फी निवासी चमन सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह घर में सो रहे थे तो गांव के ही महेश, चीकू, भीमसेन और मोनू उनके दरवाजे पर हंगामा व शोरशराबा करने लगे। इस पर उन्होंने बाहर आकर अपने दरवाजे पर शोर नहीं करने की बात कही। इससे नाराज आरोपी उनसे गालीगलौज करने लगे और चीकू ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायरिंग कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.