श्रावस्ती, फरवरी 14 -- इकौना। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के विजयी पुरवा गांव में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दबंगों ने दम्पति व उनकी बेटी की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। विजयी पुरवा निवासी भजनलाल का आरोप है कि उनका घर सड़क किनारे बना हुआ है। शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी, पत्नी सुशीला व बेटी सुनैना की पिटाई कर दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी इकौना ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.