बांदा, जून 24 -- बांदा। बदौसा थाने के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति समेत चार को जमकर पीटा। विरोध करने पर दलित महिला के कपड़े उतारने का प्रयास किया। पुलिस ने एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने बताया कि 22 जून को वह पास ही में हैंडपंप पानी भरने गई थी। मोहल्ले के कुंवर सिंह, चंद्रसेन सीताराम, कल्ली, सोना दरवाजे से निकलने पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध कर पर मारपीट की। उसने घर पहुंच पति को फोन से जानकारी दी और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने लमेहटा चौकी दोनों पक्षों को बुलाया। दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा तो वे लोग घर आ गए। शाम को सात बजे सभी लोग फिर घर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। दलित महिला के सिर में भाला लगने से घायल हो गई। बचाने आई उसकी बेटी व सास और पति को भी पीटा, जिससे सभी को चोंटे आईं। ...