दबंगों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल
फिरोजाबाद, मार्च 19 -- थाना लाइन पार के मोहल्ला संत नगर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। संत नगर निवासी 26 वर्षीय महिला के साथ बुधवार को पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने गाली गलौज की। पड़ोस के लोगों ने एकत्रित होकर मामले को शांत कराया। युवक गाली देते हुए वहां से चला गया। महिला का कहना है कि युवक गुरुवार की प्रातः अपने साथियों के साथ उसके घर आया। वह घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। महिला चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पति उसे बचाने आया। दबंगों ने उन लोगोंने उसके भी मारपीट की। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों का डाक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.