फिरोजाबाद, मार्च 19 -- थाना शिकोहाबाद के मोहल्ला बोझिया में दबंगों ने पुरानी बातों को लेकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा पत्नी चन्दन सिंह निवासी पुरानी बस्ती बोझिया से मोहल्ले के ओमकार पुत्र लक्ष्मीनारायण, अनमोल, अंकित पुत्र लक्ष्मीनारायण, प्रशान्त पुत्र ओमकार पुरानी बातों को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब दंपति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दंपति को जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से मारपीट से मारपीट की। दंपति का शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान मारने की धमकी देने लगे। घटना में दंपति लहूलुहान हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकद...