बरेली, जून 9 -- बरेली। सर्वोदयनगर निवासी सुधीर मिश्र ने सुभाषनगर थाने में नेकपुर के दीपक पटेल और आठ-दस अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई है। सुधीर का कहना है कि 26 मई को आरोपियों ने उनके मकान का मेन गेट और अंदर बनवाया गया कमरा तोड़ दिया। बिजली का मीटर समेत वहां रखा सामान भी लूट ले गए। उनकी शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...