मैनपुरी, जून 23 -- थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया मौजा नैगवां खिरिया में ट्रैक्टर से भैंस का बच्चा कुचलने का विरोध करने और इलाज के पैसे मांगने पर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को धारदार हथियारों से लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम खिरिया निवासी पीड़ित राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 21 जून 2026 की सुबह गांव का ही आनंद उर्फ अभयराज उनके घर के सामने से लापरवाही से ट्रैक्टर लेकर गुजरा, जिससे उनकी पड़िया के पैर टूट गए। विरोध करने पर आरोपी ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि उसी शाम आनंद अपने भाई उपेंद्र, उपेश और पिता रामकिशोर के साथ लामबंद होकर राजेंद्र के घर आर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- दबंगों ने तीन लोगों को किया घायल, मुकदमा दर्ज विरोध करने पर आरोपियों ने कु...