मैनपुरी, जून 7 -- ग्राम अरम सराय के प्रधान द्वारा कुछ ही दिन पहले बनवाई गई सीसी रोड को दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया। आक्रोशित गांव वालों ने पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के साथ भोगांव तहसील पहुंचे और एसडीएम से मुलाकात की। ग्रामवासियों की शिकायत पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल मामले में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने ग्राम प्रधान व सपा विस अध्यक्ष रामशरण यादव के साथ एसडीएम संध्या शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि काफी समय से ऊबड़-खाबड़ चल रहे गांव के मुख्य रास्ते पर ग्राम प्रधान रामशरण ने सीसी रोड बनवा दिया था। यह बात गांव के कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। प्रधान ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम 5 बजे दबंग लोग ट्रैक्टर लेकर सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.