मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जगन्नाथ पताही गांव में एक जनवितरण प्रणाली दुकानदार और उनकी नर्स पत्नी के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने सदर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है।महिला ने पुलिस को बताया है कि वह डीएमसीएच में नर्स के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। रास्ते में अपने पति को बुलाने के लिए राशन गोदाम पर गई। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनके पति पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनके पति को पकड़कर लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। जब वह बीच-बचाव करने आगे बढ़ीं तो हमलावरों ने उनका भी गला दबाया और बाल पकड़कर मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ...