बांदा, मई 4 -- बांदा। मरका थाने के शारदा नगर मोहल्ला निवासी रामप्रताप ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दो मई को रात नौ बजे वह और उसके साथ में परिवार के अजय पाल, संदीप, जयकरन व छोटू आदि निमंत्रण से लौट रहे थे। रास्ते में राजू, रामनरेश, गोरेलाल, आकाश ने गाड़ी रोक ली और मारपीट की। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे सभी लोग घायल हो गए। बताया कि हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, गोरेलाल ने भी दूसरे पक्ष के चुनकावन समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने पहले बेटे को पीटा, फिर मां-पिता पर किया हमला यह भी पढ़ें- घर में ले जाकर ग्रामीण को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.