फिरोजाबाद, मार्च 27 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में रास्ते में पशुओं के बंधे होने के कारण कार नहीं निकल सकी। जिसको लेकर दबंगों ने कार सवार चाचा भतीजे पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की कार, बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शरद यादव पुत्र श्री चन्द यादव निवासी नसीरपुर अपनी कार से भतीजे के साथ अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के टिंकू, रिंकू पुत्रगण चुन्नीलाल, सौरभ उर्फ पतरा पुत्र लटी, लालू पुत्र गनेश ने रास्ते में पशुओं को बांधकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। जब पीड़ित ने पशुओं को हटाने के लिए कहा कि कार निकालनी है। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडे, धारदार हथियार से जानलेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.