कानपुर, मई 17 -- कानपुर। गुजैनी में वर्चस्व कायम करने को लेकर दबंगों ने घर में धावा बोल चाचा-भतीजे को बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि बचाने आई किशोरियों को बैड टच किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने पथराव कर इलाके में दहशत फैला दी, जबकि पूरी घटना इलाके में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविदासपुरम निवासी महिला के मुताबिक, इलाके में रहने वाले सगे भाई कल्लू, आकाश और छंगा वर्चस्व कायम करने के लिए आए दिन किसी न किसी से विवाद करते हैं। शनिवार को उन्होंने बेटे से गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा विरोध करने पर आरोपितों ने अपने साथियों संग घर में धावा बोल दिया और देवर और बेटे के साथ मारपीट की। जिससे देवर के हाथ की हड्डी टूट गई और बेटे ...