बरेली, दिसम्बर 18 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव की रेखा देवी पत्नी होरीलाल का आरोप है। कि उनके पड़ोस का ही सत्यवीर उसका बेटा बृजेश, हितेश व पत्नी प्रेमवती आए दिन उससे गाली गलौज करते हैं। आरोप है। कि बुधवार को वह सभी लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की प्राथमिकी रेखा देवी की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...