बरेली, मार्च 24 -- दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसकी खूब पिटाई की। वह उसके बाल पकड़ उसे खींचते हुए घर से बाहर ले जाने लगे। चीख पुकार की आवाज सुन उसका पति आया तो दबंगों में से एक ने उसके सिर पर बांके से हमला कर उसे गम्भीर रुप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के टांडा मजरा परोथी गांव में बेला देवी पत्नी नरेश कुमार रहती है। उनकी अपने पड़ोस के ही नेमचन्द्र से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 18 मार्च की शाम वह अपने घर में घरेलू काम में लगी हुई थीं। इसी बीच नेमचंद्र उसकी पत्नी मीना देवी, बेटे जोगेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और मनोज सिंह लाठी-डंडे व बंका लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उनसे मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.