बदायूं, मार्च 7 -- सहसवान, संवाददाता। होली के त्योहार पर शाम के समय दबंग लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव करने आई उसकी बहन को भी दबंगों ने पीट दिया और अश्लील हरकतें की। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि होली वाले दिन वह अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कुछ दबंग उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे तथा अश्लील हरकतें करने लगे। शोर सुनकर पड़ोस में रह रही उसकी बहन बचाने पहुंची तो दबंगों ने उसे भी पीट दिया। इस बीच पड़ोस के लोग आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.