बलरामपुर, अप्रैल 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मधवानगर खादर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मधवानगर खादर निवासी राजेश मौर्य ने बुधवार को बताया कि शाम करीब 6:30 बजे गांव के कुछ लोग अचानक मेरे घर में घुस आए। आरोप है कि बरखू यादव, राजेश यादव, नन्हे यादव, विजयपाल यादव, लवकुश यादव और मोहित यादव ने मिलकर घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारन...