बलरामपुर, अप्रैल 29 -- बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनगवां के मजरे मलियनडीह निवासी नंदलाल ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव के ही राजपाल सैनी, पटेश्वरी, रवि व शिवपुजन ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई की। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अस्पताल में इलाज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि नंदलाल की तहरीर पर राजपाल सैनी, पटेश्वरी, रवि व शिवपुजन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...