हमीरपुर, मार्च 6 -- हमीरपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया। महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दियाञ मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी प्रमोद कुशवाहा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंगों ने लाठी-डंडों और तमंचा से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया और उसके साथ महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की हालत गंभीर है। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों ने पांच साल पहले पुलिस की गाड़ी में हमला कर सिपाहियों के साथ मारपीट की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.