बरेली, मार्च 5 -- ​आंवला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव विलौरी में मामूली विवाद में दबंगों ने एक परिवार को घर में घुसकर पीट दिया। जिसमें एक गर्भवती महिला को चोट लगने से उसकी हालत गंभीर है। गांव के नेकपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मार्च की शाम वह पट्टी कराकर घर लौट रहा था, तभी गांव के ओमवीर ने अपनी बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उस समय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। ​​आरोप है उसी रात करीब 8 बजे ओमवीर, हरजीत, सतीश, बंटू और अजयपाल लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए विरोध करने पर उन्होंने नेकपाल के सिर और कंधे पर प्रहार किया। बीच-बचाव करने आए नेकपाल के भाई उमेश और पत्नी आरती को भी बुरी तरह पीटा गया।आरोप है कि दबंगों ने आरती के पेट पर लात मारी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला में प्र...