मैनपुरी, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र के ग्राम तिसाह में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने भी मारपीट की गई। मारपीट में घायल महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम तिसाह निवासी रीना पत्नी रामवीर ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 15 मार्च की शाम उसके ग्रामवासी लल्लू पुत्र शौकीराम, आकाश, विकास पुत्रगण लल्लू सिंह पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में तमंचा और लाठी डंडे लेकर घुस आए और उसके पति रामवीर तथा जेठ अवधेश पर हमला कर दिया। बचाने गई रीना से भी मारपीट की गई। उपरोक्त तीनों ही आरेापी दबंग किस्म के हैं। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने भी हमलावरों ने मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.