महोबा, फरवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। घर में घुसकर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। श्रीनगर थाना के गांव बरा निवासी रानी पत्नी जयराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के दबंगों के द्वारा घर में घुसकर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। बचाव करने आई बेटी संगीता,मोहिनी, बेटा संदीप, विकल्प आदि के साथ मारपीट की गई। बाद में दबंगों के द्वारा शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। परिजनों ने नामजद तहरीर देकर मामले में जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...