रामपुर, मई 2 -- बिलासपुर। रुद्र-बिलास चौकी क्षेत्र के गांव गोकुलनगरी में 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक किशोरी को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी और उसके भाई के साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता चंदन आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही निवासी कैलाश उनकी पुत्री साक्षी को काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इसी बात को लेकर बीते शुक्रवार को आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ विवाद भी किया था。 यह भी पढ़ें- गलत बातें फैलाने का विरोध करने पर मारपीटमारपीट की घटना आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे आ...