महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। दबंगों के द्वारा गाली गलौच करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में थाना पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले में छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में पीडित बहादुर सिंह निवासी अतरारमाफ ने बताया कि 3 मार्च को वह घर में था तभी रंजिश को लेकर गांव का ही नीरज सिंह आया और गाली गलौच कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। बाबा साहेब की लाइट को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पुलिस ने तहररीर के आधार पर आरोपित नीरज सिंह, गोविंद्र सिंह सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले मी छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...