दबंगों ने गिरा-गिरा कर कुली को पीटा, दो पर केस दर्ज
लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
घटना का विवरण चारबाग स्टेशन के द्वितीय कामन हाल के पास सड़क पर दो दबंगों ने एक कुली को गिरा-गिरा कर बुरी तरह पीटा। इस घटना में कुली के हाथ और चेहरे पर चोटें आई। घटना को लेकर कुलियों का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला। उनके हस्तक्षेप के बाद जीआरपी थाना चारबाग में पीड़ित की तहरीर पर सुधीर कुमार और मकबूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पीड़ित की शिकायत पीड़ित मो. एहराम पुत्र रईस आलम, निवासी ग्राम चिररी मोहम्मदपुर, थाना रौनाही, जिला अयोध्या की तहरीर में बताया गया कि वह वर्षों से चारबाग पर कुली का काम कर रहा है। सोमवार को वह द्वितीय कामन हाल के पास अपनी ट्राली मोड़ रहा था तभी सुधीर कुमार और मकबूल ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे गाली देना शुरू किया। साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.