कौशाम्बी, जून 30 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा में भूमि विवाद को तनाव बढ़ गया है। दो पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ है। एक पक्ष ने जबरन दीवार गिराने की तहरीर भी पुलिस को दी है। पूरबशरीरा निवासी संगम जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी भूमि पर न्यायालय के आदेश पर निर्माण कार्य करा रहा था। सोमवार की सुबह विपक्षियों ने दबंगई दिखाते हुए निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ है। पीड़ित का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी, चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...