दबंगों ने गिराई चारदीवारी, विरोध पर जान से मारने की धमकी
प्रयागराज, मई 18 -- अकबरपुर निवासी कमला पटेल ने चोखेलाल, नरेश, रमेश, गनेश, महेश समेत कुछ अन्य पर बाउंड्रीवाल तोड़ने, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराया है। कमला पटेल के अनुसार, 15 मई को उनकी जमीन की पैमाइश राजस्व टीम ने की थी। इसके बाद चारदीवारी का निर्माण कराया। आरोप है कि अगले दिन जब मजदूर दीवार पर पानी डालने पहुंचे तो आरोपियों ने दीवार गिरा दी। उनके बेटे नेपाल सिंह पटेल ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.