सोनभद्र, अप्रैल 12 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चपकी में दबंगों ने एक किसान के खलिहान में रखी अरहर की पूरी फसल को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित किसान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। पीड़ित किसान चपकी निवासी राजाराम पुत्र धर्मपाल के अनुसार 7 अप्रैल 2026 की रात करीब एक बजे पिता की तबियत ख़राब होने पर अस्पताल में भर्ती थे और भाई ड्यूटी पर गए थे। घर में केवल महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ दबंगों ने खलिहान में रखी कटी हुई अरहर की फसल को आग के हवाले कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले घर के बाहर का बल्ब निकाल दिया और दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि कोई बाहर ...