बरेली, अप्रैल 26 -- हथियारों से लैस दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस मामले में थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीबीगंज के गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी रुद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल की रात वह घर में खाना खा रहे थे। तभी गांव का ही शिव कुमार उर्फ गब्बर अपने दो भाई राम व श्याम, साला चुन्नू निवासी रूपपुर और अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। हथियारों से लैस आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। गालीगलौज करते हुए तमंचे की बट से उनके सिर पर वार किया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागे और थाने पहुंचे। आरोप है कि उनके भागने के बाद आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना से उनका परिवार दहशत में है। उनकी तहरीर पर सीबीगंज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.