दबंगों ने किसान के खेत से जेसीबी लगाकर किया मिट्टी खनन
संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम धंजवल में दबंगों द्वारा किसान की भूमिधरी जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी खनन का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 20 अप्रैल की देर रात गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने जेसीबी मशीन लगाकर खेत से मिट्टी खनन कर ट्रैक्टरों से उठा लिया। विरोध करने पर पीड़ित को जानमाल की धमकी भी दी गई।ग्राम धंजवल निवासी देवेंद्र पुत्र बैजनाथ ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भूमिधरी आराजी पर दबंगों ने रात के अंधेरे में अवैध खनन कराया। यह भी पढ़ें- एसडीएम के आदेश के बाद भी तिसरी सीओ पर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप जब वह मौके पर पहुंचकर एतराज जताने लगा तो आरोपितों ने उसे धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.