बदायूं, मार्च 21 -- बदायूं। जिले के दातागंज तहसील अंतर्गत ग्राम कुढ़ा कुठिया सुल्तानपुर में भू-माफियाओं द्वारा एक किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित इरशाद खां ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2011 में जमीन खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि जमीन सड़क किनारे होने के कारण उसकी कीमत बढ़ गई है, जिस पर गांव के ही कुछ रसूखदार लोग अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को पूर्व में सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। किसान ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...