फिरोजाबाद, जून 12 -- थाना एका के गांव नगला अजीत में प्लॉट को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया। आस पड़ोस के घरों में भी पत्थर फेंके। पथराव में एक गर्भवती महिला सहित दो लोग घायल हो गए। थाना एका के नगला अजीत पोस्ट कताना निवासी मानपाल का कहना है कि वह सुबह अपने प्लॉट पर काम कर रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले विनोद कुमार, संतोष कुमार, हरकेश कुमार, विजेंद्र प्लॉट पर आए तथा अभद्रता करने लगे। मानपाल ने जब गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर पीड़ित किसी तरह बचकर अपने घर पहुंचा तो आरोपयों ने अपने मकान की छत पर चढ़ कर घर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...