लखनऊ, मार्च 8 -- सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निलमथा गांव में रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर दबंगों ने अपनी कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल की बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित माता प्रसाद ने बताया कि बीते चार मार्च को गांव के ही विशाल रावत उर्फ नौमी लाल अपने साथियों अजय, शुभम, शबनी और शिवम के साथ पहुंचा। आरोप है कि विशाल गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर नौमी ने अपनी कार ले आया और माता प्रसाद के उपर चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी माता प्रसाद को घायल छोड़कर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों के पहुंचने पर माताप्रसाद को घायल देखा और परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग माताप्रसाद को पास के अस्पताल में भर...