कानपुर, मई 22 -- सरसौल। महाराजपुर के पुरवामीर में गुरुवार सुबह पांच बजे फतेहपुर के औंग के मिरांई गांव निवासी 23 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई। लगभग 50 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि न्याय के लिए दर- दर की ठोकरें खा रही हूं। दबंग ने जबरन दो बीघे खेत पर कब्जा कर लिया है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाने से लेकर डीएम कार्यालय तक शिकायत कर चुकी है। जब न्याय की कोई आस नहीं दिखी तो वो टावर पर चढ़ गई। सूचना पाकर मौके पर एसीपी चकेरी समेत पुलिस बल पहुंचा और युवती को समझाने का प्रयास किया। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर युवती को नीचे उतारा गया। यह भी पढ़ें- युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामाभूमि विवाद फतेहपुर के औंग के मिरांई गांव निवासी किसान हीराराल की पांच साल पहले मौत हो ...