अल्मोड़ा, जून 8 -- अल्मोड़ा। पुलिस और प्रशासन की संवेदनहीनता का एक और उदाहरण सामने आया है। भिकियासैंण में दबंगों ने एक महिला और उसके परिवार के साथ अश्लीलता, अभद्रता और मारपीट की। शिकायत लेकर पीड़िता पुलिस-प्रशासन के चक्कर काटती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में महिला ने कोर्ट की शरण ली तो सात माह बाद मुकदमे की कार्रवाई हो पाई। राजस्व क्षेत्र डभरा भिकियासैंण निवासी सरला देवी पत्नी स्व पूरन प्रकाश ने कोर्ट में अर्जी दी थी। कहना था कि दस नवंबर 2025 को उनके पुत्र धमेन्द्र कुमार की शादी होनी थी। इसी सिलसिले में वह घर के आगे वाले खेत में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जसी राम गुस्से में आया और उनका गला पकड़ लिया। साथ में पत्नी नन्दी देवी और बेटा रमेश राम, बहू मालती देवी ने उनके बेट धमेन्द्र कुमार को पकड़ लिया। रमेश राम ने उन्हें थप्पड़ ...