गंगापार, मार्च 24 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौसला चौराहे पर मंगलवार शाम लगभग सात बजे सहज जन सेवा केंद्र के सामने बुलबुल पुत्र कल्लू खान निवासी टोंगा कला अपनी मां के साथ इलाज कराने के लिए पौसला चौराहे पर आया हुआ था। इलाज कराकर वापस जाते समय रास्ते में लगभग आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उस पर और उसकी मां सवाना बेगम पर जानलेवा हमला करते हुए ईट पत्थर और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया जिसमे बुलबुल का सिर फट गया।मौके पर पहुंचे गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाशचंद्र मिश्र द्वारा यूपी सौ पुलिस सहित स्थानीय थाना खीरी को सूचित किया। साथ ही एम्बुलेंस को जानकारी दी। जिस पर थाना खीरी के दरोगा मनोज कुमार और सिपाही अमित कुमार यादव ने पहुंचकर पीड़ित को तत्काल सीएचसी कोरांव भेजा। पुलिस को दी गई जानकारी में मारपीट करने वालों...