मेरठ, जनवरी 9 -- परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल गांव में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरे के प्लॉट पर जबरन कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया। विरोध पर दबंग ने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गया। भूड़बराल निवासी जमील का कहना है कि गांव में उसका एक प्लॉट है, जिस पर गांव का ही रहने वाला युवक काफी समय से नजर गड़ाए बैठा था। बुधवार को मौका पाकर आरोपी ने प्लॉट पर कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया। जब इसकी जानकारी जमील को हुई तो वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और निर्माण रोकने को कहा। आरोप है कि इस पर युवक भड़क गया और प्लॉट को अपना बताते हुए जमील के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, दबंग ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। परता...