हरिद्वार, जनवरी 29 -- एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है कि दबंगई दिखाने वाले असलहाधारकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस को अपराध होने का इंतजार नहीं करना है, बल्कि आपराधिक तत्वों को पहले ही चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। गुरुवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में हुई समीक्षा बैठक में एसएसपी ने दो टूक कहा कि पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का डर साफ दिखाई दे। सैनिक सम्मेलन के समापन के बाद हुई इस बैठक में एसएसपी ने सात दिसंबर 2025 से चल रहे गंभीर अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान, कालनेमि और ऑपरेशन स्माइल, गैर-जमानती मामलों में लंबित विवेचनाएं, एनडीपीएस ऐक्ट की कार्रवाई, 2025 में दर्ज हत्या के मामले, लंबित एसआर केस और हिट एंड रन समेत मुख्यालय स्तर पर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.