आरा, जून 13 -- -आरा सदर अंचल कार्यालय में शुक्रवार की शाम हुई घटना -तीन नामजद और पांच अज्ञात पर केस, छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दफ्तर में घुसकर राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट की गयी है। इस मामले में राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक विष्णु देव सिंह की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनमें तीन नामजद और पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है। सभी पर मारपीट करने और हथियार लहराने का आरोप लगाया गया है। आरोपितों में अर्पित कुमार, सुबोध कुमार और मो. अजहर शामिल हैं। इधर, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घटनाक्रम प्राथमिकी में विष्णुदेव सिंह की ओर से कहा गया है कि वे मौलाबाग में अतिक्रमण कार्य के बाद शुक्रवार की शाम ...