गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र स्थित कार्यालय की अलमारी से चोरों ने 4.11 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। घटना का पता अगले दिन सुबह कार्यालय खुलने पर चला। कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट पुनीत जायसवाल ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 28 फरवरी को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों को चिन्हित करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.