नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में व्हाइट-कॉलर नौकरियों और नई नियुक्तियों की प्रक्रिया धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। मंगलवार को वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी मासिक आर्थिक रिपोर्ट मे कहा गया है कि नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स मई 2026 में बीते साल के मुकाबले सिर्फ 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। अगर अप्रैल 2026 की तुलना में देखा जाए तो 7 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े लोगों के लिए नए अवसरों की भरमार है। रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि दफ्तरों से जुड़ी नौकरियों में नई भर्तियों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि, देश के अंदर एडवांस टेक्नोलॉजी की मांग लगातार बढ़ रही है। एआई और मशीन लर्निंग (एलएल) की नौकरियों में बीते साल के मुकाबले 22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इससे पता चलता है...