मोतिहारी, अप्रैल 16 -- मुक्ति कुमार सिंह, मोतिहारी। बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को मंगल सेमिनरी के पुराने छात्रावास में की गयी । अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश्वर गिरि ने की। संचालन जिला कोषाध्यक्ष तफ्सीर आलम ने किया। संघ के राज्य सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपने दायरे से बाहर जाकर चौकीदार व दफादार का शोषण कर रहा है। बीस लोगों पर विभागीय कार्यवाही व तीस दफादार चौकीदार का वेतन बंद कर दिया है। जबकि यह अधिकार जिलाधिकारी को है। उन्होंने मुफस्सिल प्रभारी पर आरोप लगाया है कि वे वरीय दफादार फिरोज आलम, मुहम्मद जमाल मंसुरी व चौकीदार राजकिशोर के साथ सार्वजनिक तौर पर दुव्यर्वहार किये हैं। यह भी पढ़ें- 43 केंद्रों पर शामिल होंगे 15655 परीक्षार्थी, 19 को देंगे परीक्षा वहीं विभागीय कार्यवाही का अनुशंसा भी...