अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष कविता जोशी के नेतृत्व में काफलीखान स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने मानदेय को 18000 रुपए करने सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। यहां गीता सनवाल, शोभा जोशी, नंदी पाण्डे, किरन वर्मा, विमला पाण्डे, विमला जोशी, जानकी रौतेला, गीता बिष्ट, कृष्णा पपोला आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...