दनुआ घाटी में 4.5 किमी में बनेंगे 2 फ्लाईओवर : विधायक
हजारीबाग, सितम्बर 2 -- चौपारण प्रतिनिधि। दनुआ घाटी में जल्द ही हादसों पर अंकुश लगने वाला है। दनुआ घाटी में 4.5 किमी की दूरी में दो फ्लाईओवर बनेंगे। उक्त जानकारी देते हुए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने बताया कि एनएचएआई द्वारा घाटी में की जा रही टेस्टिंग और तकनीकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही टेस्टिंग रिपोर्ट को अप्रूवल मिल गया है। पहला फ्लाईओवर, लगभग 2 किलोमीटर लंबा होगा जो महानेटांड़ के आगे व दूसरा फ्लाईओवर, लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा होगा जो जोडराही पुल के समीप बनेगा। योजना की डीपीआर तैयार कर आगे भेज दी गई है।
अनुमति प्रक्रिया वर्तमान में वन विभाग और वाइल्डलाइफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सभी जरूरी प्रशासनिक व पर्यावरणीय स्वीकृतियां मिलते ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों फ्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.