हजारीबाग, जून 18 -- ​चौपारण । जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी के जोड़राही पुल पर मंगलवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार ट्रेलर और एक ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनमें से एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल है।​जानकारी के अनुसार, कोलकाता से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रेलर के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ब्रेक लगा दी। इसके चलते पीछे से आ रहे तीन अन्य ट्रेलर एक-दूसरे से टकराते चले गए। इसी दौरान चौथा ट्रेलर आगे चल रहे वाहन को टक्कर मारते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरा। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में टक्कर मार दी.

वाहनों के उड़े परखच्चे, चालक सुरक्षित ​टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ ग...