हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता दनुआ घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त हेमन्त सती ने सोमवार को सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में गया (बिहार) की ओर जाने वाले मार्ग को दनुआ घाटी क्षेत्र में अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान दनुआ घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्गों की सु...