दनुआ घाटी में ट्रक-कंटेनर की टक्कर में यूपी के चालक की मौत, दो घायल
हजारीबाग, जून 13 -- चौपारण प्रतिनिधि दनुआ घाटी के जोड़रही पुल के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और कंटेनर के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (55 वर्ष) निजामाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं अनुज कुमार (19 वर्ष) और अमित कुमार, दोनों निजामाबाद, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत ट्रक से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.