हजारीबाग, अप्रैल 23 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। जीटी रोड स्थित खतरनाक दानुआ घाटी में बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना दोपहर करीब 1:00 बजे की है, जब पश्चिम बंगाल से बिहार के सोनपुर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार कार पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन दनुआ घाटी स्थित हथिया बाबा मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले पहुँचा, चालक ने संतुलन खो दिया।कार तेज रफ्तार में डिवाइडर को पार करते हुए खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अमरनाथ यादव (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार विनोद यादव (53 वर्ष), ...