नई दिल्ली, जून 10 -- पेनी स्टॉक ईजी ट्रिप प्लानर्स में लगातार दूसरे दिन धुआंधार तेजी आई है। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बुधवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 8.84 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 9.14 रुपये के स्तर को भी छुआ। ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में मंगलवार को भी तूफानी तेजी आई थी। कंपनी के शेयर मंगलवार को 18 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए थे। कंपनी के शेयरों में दो दिन में 30 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। ईजी ट्रिप प्लानर्स अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है। 2 दिन में 30% से ज्यादा चढ़ गए ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयर दो दिन में 30 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 6.75 रुपये पर बंद हुए थे। ईजी ...