नई दिल्ली, मई 7 -- रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एनर्जी कंपनी के शेयरों ने 5 साल में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 5 साल में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 7500 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। एनर्जी कंपनी ने तीन साल में दनादन 3 बार बोनस शेयर भी बांटे हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी गुजरात स्थित एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है, कंपनी का कारोबार सोलर और विंड एनर्जी से जुड़ा है। 7500% से अधिक उछल गए कंपनी के शेयरकेपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर पिछले पांच साल में 7525 पर्सेंट चढ़ गए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयर 7 मई 2021 को 6.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 मई 2026 को 488 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले चार साल में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 883 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।...